- Hindi News
- Sports
- Cricket
- India Vs Australia third Check Reside Cricket Rating Sydney Replace Ind Vs Aus As we speak Match Day 5 Newest Information
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सिडनीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
पंत 97 रन बनाकर लियोन की बॉल पर आउट हुए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरे टेस्ट के 5वें दिन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 407 रन का टारगेट दिया। जवाब में 5वें दिन भारत ने दूसरी पारी में four विकेट गंवा दिए हैं। ऋषभ पंत 97 रन बनाकर आउट हुए। नाथन लियोन ने उन्हें पैट कमिंस के हाथों कैच कराया। हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…
भारत को अभी भी मैच जीतने के लिए 130+ रन बनाने हैं। पंत तीसरी बार नर्वस-90 में आउट हुए। इससे पहले 2018 में राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के 2 मैच में वे 92-92 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने पुजारा के साथ चौथे विकेट के लिए 148 रन की पार्टनरशिप की।
यह टारगेट चेज करते हुए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विजय हजारी और रूसी मोदी के नाम था। इन दोनों ने 1948-49 में 139 रन की पार्टनरशिप की थी।
भारत के लिए टारगेट चेज करते हुए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप
पार्टनरशिप | बल्लेबाज | खिलाफ | जगह, साल |
148 | चेतेश्वर पुजारा-ऋषभ पंत | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी, 2020/21 |
139 | रूसी मोदी-विजय हजारे | वेस्टइंडीज | मुंबई, 1948/49 |
122 | दिलीप वेंगसरकर-यशपाल शर्मा | पाकिस्तान | दिल्ली, 1979/80 |
पुजारा के 6000 रन पूरे
इससे पहले पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 80वें मैच की 134वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। वे ऐसा करने वाले भारत के 11वें खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही उन्होंने 26वीं फिफ्टी भी लगाई। पहली पारी में भी उन्होंने 50 रन बनाए थे।
पहले सत्र में भारत ने 108 रन बनाए 5वें दिन पहले सत्र में भारत ने 36 ओवर में 108 रन बनाए और अजिंक्य रहाणे का विकेट गंवाया। पंत ने टेस्ट करियर की तीसरी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 64 बॉल में अर्धशतक लगाया। वे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में टारगेट चेज करते हुए अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा विकेटकीपर बने। पंत को पहली पारी में बैटिंग के दौरान ही कोहनी में चोट लगी थी। इसके बावजूद वे बैटिंग करने उतरे थे।
टारगेट चेज करते हुए भारतीय विकेटकीपर के सबसे बड़े स्कोर
रन | बल्लेबाज | खिलाफ | जगह, साल |
114 | ऋषभ पंत | इंग्लैंड | ओवल, 2018 |
97 | ऋषभ पंत | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी 2020/21 (आज) |
76 | महेंद्र सिंह धोनी | इंग्लैंड | लॉर्ड्स, 2007 |
67 | पार्थिव पटेल | इंग्लैंड | मोहाली, 2016/17 |
पंत को 2 जीवनदान मिले
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने पंत को 2 जीवनदान दिए। 40वें ओवर में नाथन लियोन की बॉल पंत के बल्ले का किनारा लेकर टिम पेन के पास गई, लेकिन वे कैच नहीं पकड़ सके। गेंद पेन के ग्लव्स में लगकर छूट गई। उस वक्त पंत three रन बनाकर खेल रहे थे।
इसके बाद 60वें ओवर में पेन ने एक और कैच छोड़ा। इस बार भी गेंदबाज लियोन ही थे। गेंद पंत के बल्ले का किनारा लेकर पेन के पास गई, लेकिन उन्होंने कैच ड्रॉप कर दिया। उस वक्त पंत 56 रन बनाकर खेल रहे थे।
पंत ने लियोन की गेंद पर अटैकिंग खेल दिखाया
पंत ने दूसरी पारी में 48वें ओवर में नाथन लियोन की बॉल पर 1 चौका और 1 सिक्स लगाया। इसके बाद लियोन के अगले ओवर (50वें) में फिर उनकी बॉल पर 2 चौके जड़े। 57वें ओवर में भी लियोन की दो लगातार गेंदों पर 2 छक्के लगाए।
रहाणे के रूप में 5वें दिन पहला विकेट गिरा
पांचवें दिन भारत ने 2 विकेट पर 98 रन से आगे खेलना शुरू किया। लियोन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर टीम इंडिया को दिन का पहला झटका दिया। वे four रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा और शुभमन गिल चौथे दिन ही आउट हो कर पवेलियन लौट गए थे।
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने दूसरी पारी 6 विकेट गंवाकर 312 रन पर घोषित कर दी थी। पहली पारी में 94 रन की लीड मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने 406 रन की बढ़त ली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट पर 98 रन बना लिए थे। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर अब तक 288 रन से ज्यादा चेज नहीं हुए। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथी पारी में 2 विकेट पर 288 रन बनाकर मैच जीता था।
रोहित-शुभमन के बीच 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप
दूसरी पारी में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने लगातार दूसरी बार 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। पहली पारी में भी दोनों ने 70 रन की पार्टनरशिप की थी। जोश हेजलवुड ने भारत को पहला झटका दिया। उन्होंने शुभमन गिल को 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।
बतौर ओपनर विदेश में रोहित की पहली फिफ्टी
चौथे दिन बतौर ओपनर विदेश में पहली फिफ्टी लगाने के बाद रोहित शर्मा आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने मिचेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। रोहित ने 98 बॉल पर 52 रन की पारी खेली। यह उनकी ओवरऑल 11वीं फिफ्टी रही। उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 21 रन की पार्टनरशिप की।
ग्रीन की पहली फिफ्टी
पारी घोषित करने से पहले कैमरून ग्रीन ने टेस्ट में पहली फिफ्टी लगाई। वे 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। वहीं, टिम पेन 39 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर की 30वीं फिफ्टी लगाई। वे 81 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें सीरीज में तीसरी बार और कुल 5वीं बार अपना शिकार बनाया।
लगातार दूसरे दिन मंकीगेट विवाद
सिडनी टेस्ट में लगातार दूसरे दिन मंकीगेट विवाद हुआ। टेस्ट के चौथे दिन भी भारतीय बॉलर मो. सिराज पर दर्शकों ने नस्लभेदी टिप्पणी की। बाउंड्री के करीब बैठे दर्शकों की एक टोली लगातार सिराज को ब्राउन मंकी और बिग डॉग बोल रही थी। सिराज ने इसकी शिकायत फील्ड अंपायर पॉल राफेल से की। मैच रेफरी और टीवी अंपायर से फील्ड अंपायर ने बातचीत की और फिर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने 6 दर्शकों को बाहर निकाल दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस घटना पर टीम इंडिया से माफी मांगी है।
स्मिथ-लाबुशेन के बीच 103 रन की पार्टनरशिप
लाबुशेन और स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 224 बॉल पर 103 रन की पार्टनरशिप की। लाबुशेन ने टेस्ट करियर की 10वीं फिफ्टी लगाई। वे 118 बॉल पर 73 रन बनाकर आउट हुए। सैनी ने उन्हें ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। लाबुशेन ने पिछली पारी में भी 91 रन बनाए थे। सैनी ने इसके बाद मैथ्यू वेड को भी पवेलियन भेजा। वेड कुछ खास नहीं कर सके और four रन बनाकर आउट हुए। सैनी अपने डेब्यू टेस्ट में अब तक four विकेट ले चुके हैं। पहली पारी में भी उन्होंने 2 विकेट लिए थे।
तीसरे दिन भारतीय टीम सिमटी
मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 244 रन पर सिमट गई थी। भारत ने तीसरे दिन 96 रन पर 2 विकेट से आगे खेलना शुरू किया था। यानी तीसरे दिन टीम ने 148 रन बनाने में बाकी eight विकेट गंवा दिए। चेतेश्वर पुजारा, पंत और रविंद्र जडेजा के अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका। four बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। दूसरे दिन भारत ने अपने दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल को गंवा दिया था।
दूसरे दिन जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के four झटके दिए
जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को four बड़े झटके दिए। पहले मार्नस लाबुशेन को 91 रन पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने टेस्ट करियर की 9वीं फिफ्टी लगाई। साथ ही स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप भी की। जडेजा ने मैथ्यू वेड (13) को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद पैट कमिंस और नाथन लियोन को खाता भी नहीं खोलने दिया। कमिंस बोल्ड हुए, जबकि लियोन को LBW किया। भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 338 रन पर समेट दिया।
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत पहले दिन मेजबान टीम की पहली पारी में खराब शुरुआत हुई। चौथे ओवर में ही मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। डेविड वॉर्नर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चेतेश्वर पुजारा ने उनका कैच लिया। इसके बाद पुकोव्स्की ने लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला। इसके बाद लाबुशेन ने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रन की पार्टनरशिप की।
.(tagsToTranslate)India(t)Australia(t)sydney(t)India vs Australia third check Reside Cricket rating Sydney replace Ind vs Aus in the present day match day 5 newest information