स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई में आज गुरुवार को हुई आईपीएल 2021 के सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार नीलामी के अंत में मुंबई इंडियंस ने ही खरीद लिया है। अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा है। मुंबई इंडियंस ने एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी इस मौके पर खुशी जताई है। अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में खेलते देखना वे हमेशा से चाहते थे। आखिरकार इस बार सचिन का सपना पूरा हो जाएगा। वे अपने बेटे को आईपीएल में अपनी ही टीम की ओर से खेलता देख सकेंगे।
Cricket in his blood. Refined within the nets. Now able to take the 22-yards by storm ????
Welcome house, Arjun Tendulkar!#OneFamily #MumbaiIndians #IPLAuction pic.twitter.com/jncjVF64Lh
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 18, 2021
इस मौके पर मुंबई इंडियंस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर अर्जुन तेंदुलकर की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि वेलकम होम, अर्जुन तेंदुलकर। क्रिकेट आपके खून में है। अब तक नेट्स पर वक्त बिताया अब 22 यार्ड्स की पिच पर कमाल दिखाओ।
गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे। अभी वो टीम के मेंटर हैं। वो आईपीएल के four सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल की मौजूदा चैम्पियन भी है। वो पांच बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा कर चुकी है। अर्जुन तेंदुलकर के लिए सिर्फ मुंबई इंडियंस ने ही बोली लगाई और 20 लाख में उन्हें खरीदने में सफल हुई।
.(tagsToTranslate)ipl2021 iplauction2021 indianpremierleague iplauctionon18feb sachintendulkar arjuntendulkar mumbaiindians 20lakhbaseprize iplauctionon18feb