नई दिल्ली। उद्योगपति रतन टाटा (Industrialist Ratan Tata) को कौन नहीं जानता है। देश नहीं विदेशों में उनके नाम का डंका है। मगर इतनी उपलब्धियों के बावजूद उनका व्यवहार आज भी शालीन और उदार है। वे अपनी सादगी और मानवता के लिए ज्याद जाने जाते हैं।
हाल ही में उनका एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसके पीछे की कहानी सुनकर कर कोई गदगद है और उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। रतन टाटा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोर रही है। दरअसल वह अपने एक पूर्व कर्मचारी का हालचाल लेने के लिए उसके घर तक पहुंच गए। यह सबकुछ अचानक हुआ। कर्मचारी काफी लंबे समय से बीमार चल रहा था।
Sir Ratan Tata visited Pune to fulfill his Ex Worker who’s ailing for final 2 years.
There may be lot to be taught for all entrepreneurs that cash will not be the whole lot. All that issues is being nice human being. pic.twitter.com/TFORvFSUxM
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) January 7, 2021
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों पहले ही रतन टाटा को दफ्तर के स्टाफ से इस बात की जानकारी मिली कि उनका एक ऑफिसर मेंबर बीते दो साल से बीमार है। अपने कर्मचारी की बीमारी बात सुनते ही रतन टाटा खुद को रोक नहीं पाए और मुंबई से पुणे उनके घर पर मिलने पहुंच गए।
घर पर रतन टाटा को देखकर कर्मचारी भी हैरान रह गया। रतन टाटा ने यह दौरा पूरी तरह से व्यक्तिगत रखा था। वह सीधे पुणे की उस सोसायटी में पहुंच गए। यहां पर उनका पूर्व कर्मचारी रहता है। रतन टाटा को अपने घर पर देखकर कर्मचारी हैरान रह गया। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि टाटा उससे मिलने आए हैं।
.(tagsToTranslate)Ratan Tata(t)रतन टाटा(t)worker(t)Miscellenous India Information(t)Miscellenous India Information in Hindi(t)इंडिया की अन्य खबरें न्यूज़(t)Miscellenous India Samachar(t)इंडिया की अन्य खबरें समाचार