इंटरनेट डेस्क। पूर्वी कांगो में आज सोमवार को आतंकवादी हमले में इटली के राजदूत और दो सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। इटली के राजदूत संयुक्त राष्ट्र के काफिले में शामिल थे इसी दौरान आतंकवादी हमले को अंजाम दिया गया। हमले में इटली के राजदूत ल्यूका एतांनसियो और दो सुरक्षाकर्मी मारे गए। यह जानकारी इटली के विदेश मंत्रालय ने दी है। हमले से पहले आतंकियों ने पहले इनका अपहरण करने की कोशिश की, जब इसमें नाकाम रहे तो गोली मार दी।
वारदात कांगो की के शहर गोमा से कुछ किमी. दूर पर हुई। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि हमला किसने किया। अभी तक हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। विदेश मंत्रालय के अनुसार ल्यूका एंतानसियो संयुक्त राष्ट्र के एक मिशन के संबंध में जा रहे थे।
तभी यह हमला किया गया। कांगो में आतंकियों के एक दर्जन से ज्यादा सशस्त्र ग्रुप सक्रिय हैं। जो विरुंगा, रवांडा और यूगांडा में सक्रिय रहते हैं। पिछले महीने ही घात लगाकर इन आतंकियों ने छह लोगों की हत्या कर दी थी।
.(tagsToTranslate)cango terrorism terroristattack italianambassadordeath 2securityguarddeath un unitednations latestnewsun